Surprise Me!

Gur Ki Kheer - Rasiya or Ras Kheer - Kheer Jaggery Recipe | गुड की खीर

2020-06-06 2 Dailymotion

गुड़ की खीर बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की पारम्परिक रेसीपी है. सर्दी के मौसम में गुड़ की खीर खाने में और भी अधिक स्वादिष्ट लगती है. गर्मी में इसे ठंडा खाएं. बिहार में गुड़ की खीर को रसिया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसे रसखीर भी कहा जाता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gur Ki Kheer
---------------------------------------------------------------------
चावल - 80 ग्राम
गुड़ - 3/4 कप बारीक तोड़ा हुआ (150 ग्राम)
फुल क्रीम मिल्क - 1 लीटर
बादाम - 8-10
काजू - 8-10
किशमिश - 2 चम्मच
इलायची - 2

विधि - How to make - Kheer Jaggery Recipe
-------------------------------------------------------------------------
गुड़ की खीर बनाने के लिए एक बड़े बरतन में दूध उबालने के लिए रख दीजिए.

किशमिश को साफ करके ले लीजिए. इलायची को छीलकर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए. बादाम- काजू को बारीक छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. इन्हें आप बिना काटे भी डाल सकते हैं।

आधा कप चावलों को अच्छे से साफ करके धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए. इसके बाद चावलों में से अतिरिक्त पानी निकाल कर चावल ले लीजिए.

दूध में उबाल आने पर चावलों को दूध में डाल कर मिला दीजिए. दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस को धीमी रखें, खीर को हर 1-2 मिनिट में चलाते रहें क्योंकि खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है.

चावल मुलायम हो जाएं तब खीर में काजू, किशमिश और बादाम डाल दीजिये. चावल दूध में अच्छे से मिल जाने पर इसमें इलायची पाउडर डाल दीजिए. खीर बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए और खीर को ठंडा होने दीजिए.

खीर के हल्का गर्म जाने पर, गुड़ को महिन कर खीर में डाल कर मिला दीजिए. खीर बन कर तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए और कटे हुए काजू बादाम से सजाएं।

Kheer with Jaggery Recipe

सुझाव:
----------
दूध में चावल डालने के बाद उसे हर 1-2 मिनिट में खीर को चमचे से बर्तन के तले तक ले जाते हुये चलाते रहें, ताकि खीर बरतन के तले से न लगे.

गुड को खीर में ठंडा होने के बाद ही डालें क्योंकि गरम खीर में गुड़ डालने पर दूध फट सकता है.

3-4 सदस्यों के लिये

समय - 55 मिनिट